पटना, फरवरी 11 -- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बिहार एआई मिशन की बैठक में की गई अनुशंसा पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। आईआईटी पटना में अत्याधुनिक मेगा एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी। इस पर 60 करोड़ की लागत आएगी। बुधवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बिहार एआई मिशन की दूसरी उच्च स्तरीय समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें राज्य में एआई के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कमेटी की ओर से यह अनुशंसा की गई कि आईआईटी पटना के बिहटा परिसर में एक मेगा एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाये। इसके लिए बिहटा परिसर में लगभग 11 एकड़ भूमि का उपयोग किया जाएगा। इसमें 24 करोड़ रुपए भारत सरकार की ओर से जबकि 24 करोड़ बिहार सरकार और 12 करोड़ इंडस्ट्री पार्टनर द्वारा निवेश की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.