रुडकी, फरवरी 24 -- रुड़की, संवाददाता। आईआईटी ने एरोजेल आधारित थर्मल रैप्स तकनीक का तकनीकी ज्ञान इंडोबेल इंसुलेशन्स लिमिटेड को हस्तांतरित कर दिया है। यह कदम मेक-इन-इंडिया पहल के तहत उद्योग और शिक्षण संस्थान के सहयोग को मजबूत करेगा। इस तकनीक का विकास आईआईटी रुड़की के प्रो. कौशिक पाल और गुंजन शर्मा ने किया है। यह हल्की और उच्च-प्रदर्शन वाली इंसुलेशन तकनीक है, जो अत्यधिक तापमान में भी प्रभावी रहती है। इसका उपयोग एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, पर्यावरण और निर्माण जैसे कई क्षेत्रों में किया जा सकता है। प्रो. कौशिक पाल ने कहा कि यह तकनीक उद्योगों को मजबूत और भरोसेमंद इंसुलेशन समाधान देगी। वहीं इंडोबेल के प्रबंध निदेशक विजय बर्मन ने कहा कि कंपनी इस तकनीक को बड़े स्तर पर लागू कर बाजार तक पहुंचाएगी। आईआईटी रुड़की का यह कदम शोध को उद्योग से जोड़ने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.