पटना, नवम्बर 29 -- आईआईटी पटना की ओर से ग्रामीण कार्य विभाग के 60 नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को इस दस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। मौके पर ग्रामीण कार्य के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञान, ईमानदारी तथा प्रतिबद्धता ही मजबूत पेशेवर और नैतिक नेतृत्व की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि आईआईटी पटना ने जिस नवाचारी और संवादात्मक तरीके से प्रशिक्षण संचालित किया, वह अत्यंत सराहनीय है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य नवनियुक्त अभियंताओं को पुल व सड़क अभियंत्रण के नवीनतम तकनीकी ज्ञान से सुसज्जित करना था। प्रशिक्षण में हाइड्रोलॉजी, हाइड्रोलिक्स, फाउंडेशन और स्ट्रक्चरल डिज़ाइन, गुणवत्ता प्रबंधन, कंडीशन असेसमेंट, रेट्रोफिटिंग, पेवमेंट इंजीनियरिंग और ग्रामीण सड़क अभियंत्रण के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर विषय वि...