धनबाद, फरवरी 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में शनिवार को सृजन कार्यक्रम में रिपल्स बैंड की धूम रही। जिमखाना ग्राउंड में रिपल्स बैंड के कलाकारों ने छात्र-छात्राओं को झुमाया। बैंड की धुन पर जमकर मस्ती की। म्यूजिक के साथ छात्र-छात्राएं अपने आपको थिरकने से नहीं रोक सके। देर रात तक बैंड नाइट का आयोजन हुआ। वहीं दूसरी ओर शनिवार को सृजन के तहत छात्र-छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। परिधान के तहत फैशन शो कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। क्ले मॉडलिंग, स्नैप टैंक ग्राफिक, हूंकार समेत अन्य आयोजन हुआ। रविवार को सृजन का समापन होगा। समापन समारोह में स्टार नाइट में कलाकार बेनी दयाल का शो होगा। शनिवार को धनबाद के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को कैंपस का भ्रमण कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...