धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद ने वर्ष 2026 में जेईई एडवांस के माध्यम से होने वाले बीटेक व अन्य कोर्स में नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। वर्ष 2025 की तरह वर्ष 2026 में भी आईआईटी धनबाद में सीटों की कुल संख्या 1210 ही रहेगी, लेकिन कई ब्रांच में सीटों की संख्या में बढ़ोतरी या कमी की गई है। जल्द ही सीटों से संबंधित नया प्रस्ताव आईआईटी धनबाद के एकेडमिक काउंसिल में लाया जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद ब्रांचवार सीटों की संख्या जोसा को भेजी जाएगी। संस्थान के किसी भी ब्रांच में सीटें खाली नहीं रहे। इस कारण छात्रों की दिलचस्पी को देखते हुए यह निर्णय लिया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में वर्ष 2025 में 139 सीटें थीं। नए सत्र में उक्त ब्रांच में सीटों की संख्या बढ़ाकर 145 किया जा रहा है। इले...