नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा फोटोडिटेक्टर विकसित किया है, जो हाई-स्पीड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन को बिना बिजली के भी प्रभावी ढ़ंग चलाने में कारगर है। इस विषय पर शोध करने वाले डा.राकेश सुथार का कहना है कि जैसे रिमोट है वह एक फोटोडिटेक्टर है लेकिन उसके संचालन में बैट्री का प्रयोग होता है। इस तकनीकी से उसमें बैट्री की जरूरत नहीं होगी। वह वहां मौजूद प्रकाश से ही संचालित होने की क्षमता रखता है। आईआईटी दिल्ली में यह शोध डॉ. राकेश सुथार और सूर्यकांत सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसका निर्देशन आईआईटी दिल्ली के ऑर्गेनिक एंड हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लैब, डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग के प्रोफेसर प्रो. सुप्रवात ने किया है। इस अध्ययन का एक भाग जापान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.