शामली, फरवरी 18 -- शहर के सिल्वर बैल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आईआईटी-जेईई (मेन) 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। घोषित परिणामों में विद्यालय के सात विद्यार्थियों ने 90 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में दिव्यांश गोयल ने 99.59 पर्सेंटाइल प्राप्त कर सर्वाेच्च स्थान हासिल किया। राघव तायल ने 99.45 पर्सेंटाइल, शौर्य अरोरा ने 97.52 पर्सेंटाइल, शिवेन गर्ग ने 93.52 पर्सेंटाइल, दिव्य गर्ग ने 93.33 पर्सेंटाइल, आकर्षित दत्त ने 92.38 पर्सेंटाइल तथा युवराज रोहल ने 91.28 पर्सेंटाइल प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। इन परिणामों के आधार पर सफल विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे एनआईटी एवं अन्य उच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.