धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद के एक्वामरीन हॉस्टल में गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अफरातफरी मच गई। नौवीं मंजिल पर बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। तत्काल कैंपस सिक्यूरिटी को सूचना दी गई। बाथरूम का दरवाजा तोड़ने पर यह देखा गया कि अंदर बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग थर्ड ईयर का छात्र तन्मय प्रजापति बेसुध पड़ा हुआ है। उसे तत्काल हेल्थ सेंटर ले जाया गया। उसके बाद सुबह करीब 10 बजे उसे एशियन जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रों के बीच तन्मय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आईआईटी में तेजी से चर्चा हो रही है कि मृतक ने प्रेम प्रसंग में आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम से ही मौत का सच सामने आएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.