कानपुर, फरवरी 4 -- कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की अब प्रभावी दवा बनाना संभव हो सकेगा। आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा रिसेप्टर खोजा है, जिसकी मदद से कैंसर की दवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने यह खोज जापान के वैज्ञानिकों की मदद से की है। इस रिसर्च को अंतर्राष्ट्रीय जर्नल मॉलीक्यूलर सेल में प्रकाशित किया गया है। आईआईटी कानपुर के बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. अरुण कुमार शुक्ला की अगुवाई में टीम ने रिसर्च कर एक विशेष रिसेप्टर खोजा है। इसका नाम सीएक्ससीआर2 है, जो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को नियंत्रित करता है। जिसकी कई बीमारियों में अहम भूमिका होती है। वैज्ञानिकों की टीम ने मानव शरीर में मौजूद 'सीएक्ससीआर2' नाम के एक ख़ास रिसेप्टर की संरचना को समझने में कामयाबी हासिल की है। रिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.