धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शुक्रवार को आईआईटी धनबाद के बसंतोत्सव में पहुंचे। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में उपलब्ध खनिज संसाधन केवल औद्योगिक विकास का आधार ही नहीं हैं, बल्कि वे ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय प्रगति के भी प्रमुख स्तंभ हैं। देश में श्रम क्षेत्र में व्यापक सुधार करते हुए नई श्रम संहिताओं (न्यू लेबर कोड्स) को लागू किया गया है। मुझे इस बात की विशेष प्रसन्नता है कि जब मैं श्रम मंत्री था, तब इन महत्वपूर्ण सुधारों को लोकसभा में पारित कराया गया। इन सुधारों का उद्देश्य सुरक्षित कार्य परिस्थितियाँ सुनिश्चित करना, सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना तथा श्रमिकों के समग्र कल्याण को बढ़ावा देना है। यह पहल उद्योगों की प्रगति और नए निवेश की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वदेशी तकनीक की निर्णायक भूमिका आर्...