मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। आईआईटी खड़गपुर में 16 जनवरी से होनेवाले एन्वल टेक्नो मैनेजमेंट फेस्टिवल में एमआईटी के छात्र शामिल होंगे। एमआईटी के छात्रों को शामिल कराने के लिए शुक्रवार को आईआईटी खड़गपुर से तीन छात्र एमआईटी पहुंचे थे। कार्यक्रम के समन्वयक अमित कुमार ने बताया कि आईआईटी से आये छात्रों ने एमआईटी के छात्रों को फेस्टिवल में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया और उन्हें फेस्टिवल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। अमित कुमार ने बताया कि फेस्टिवल में एमआईटी के छात्र कॉलेज के मॉक्सी क्लब के तहत शामिल होंगे। क्लब के बाहर के भी छात्र इसमें शामिल होंगे। फेस्टिवल में रोबोवार, आरसी प्लेन और कोडिंग जैसे कार्यक्रम होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.