धनबाद, अक्टूबर 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। हरित हाइड्रोजन उत्पादन में नई सफलता मिली है। आईआईटी के प्रो सुमंत कुमार पाधी व रिसर्च स्कॉलर डॉ थिल्लई नटराजन ने कॉपर कैटेलिस्ट का इस्तेमाल कर अमोनिया से ग्रीन हाइड्रोजन बनाया है। यह तकनीक भारत के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मजबूत करेगी। स्वच्छ ऊर्जा व कार्बन-न्यूट्रल भविष्य की दिशा में वैश्विक प्रयास को गति देगी। भारतीय पेटेंट कार्यालय ने आईआईटी आईएसएम धनबाद को ए कैटेलिस्ट फॉर ग्रीन हाइड्रोजन जनरेशन, ए प्रोसेस फॉर द प्रिपरेशन देयरऑफ एंड द यूज देयरऑफ फॉर ग्रीन हाइड्रोजन जनरेशन फ्रॉम अमोनिया के नाम से पेटेंट प्रदान कर दिया है। प्रो पाधी ने हिन्दुस्तान को बताया कि हमलोगों ने धातु (कॉपर/तांबा) आधारित आणविक उत्प्रेरक (मॉलिकूलर कैटेलिट) विकसित किया है, जो हल्के और समान परिस्थितियों में अमोनिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.