महोबा, फरवरी 3 -- महोबा, संवाददाता। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए आम बजट के बाद बुंदेलखंड में आईआईटी के प्रावधान के बाद अधिवक्ताओं ने वीर भूमि में आईआईटी खोलने की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपा है। जिला अधिवक्ता समिति के द्वारा प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि बुंदेलखंड के लिए घोषित आईआईटी का निर्माण महोबा में कराया जाए। महोबा बुंदेलखंड के मध्य में स्थित है। हवाई यात्रा के लिए 50 किमी दूरी पर खजुराहो है। झांसी, छतरपुर, सागर, चित्रकूट में उच्च शिक्षा के लिए पहले से विश्वविद्यालय हैं। महोबा उच्च शिक्षा से वंचित है। जिले से उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को महानगर तक जाना पड़ता है। यहां आईआईटी के लिए पर्याप्त भूमि है। आईआईटी पूरे इकोसिस्टम को बदल ...