गुड़गांव, जनवरी 6 -- - सुपर-100 के लिए 9 फरवरी तक पंजीकरण, 11 को होगी लेवल-1 परीक्षा, परिणाम 15 मार्च को होगा घोषित - गुरुग्राम ब्लॉक सबसे आगे, सोहना-फर्रुखनगर से भी बड़ी संख्या में आवेदन - 10वीं कक्षा के मेधावी छात्र ले सकेंगे सुपर-100 योजना में हिस्सा, चयनित छात्रों को मिलेगी विशेष कोचिंग और मार्गदर्शन - लेवल-2 परीक्षा अप्रैल में, 30 अप्रैल को आएगा परिणाम गुरुग्राम, संवाददाता। हरियाणा शिक्षा विभाग की सुपर-100 योजना के तहत जिले के मेधावी छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया 9 फरवरी तक चलेगी, जबकि लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी जैसी संस्थाओं में प्रवेश के लिए बेहतर तैयारी कराई जाती है। गुरुग्राम जिले से अब तक बड़ी स...