बेगुसराय, मार्च 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि।। सूबे में इंटर साइंस में टॉप पांच में जगह बनाने वाला अंकित आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है। वह मूल रूप से समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के सांख मोहन गांव का निवासी है। लेकिन, वह सदर प्रखंड के महारथपुर स्थित अपने फूफा कमलकांत ठाकुर के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह जीडी कॉलेज का छात्र है। उसके पिता मोहन कुमार झा पेशे से किसान हैं। वहीं माता हीरा कुमारी गृहिणी हैं। अंकित ने बताया कि सफलता के लिए मेहनत करना जरूरी है। वह ऑनलाइन पढ़ाई भी करता रहा है। रोजाना सात से आठ घंटे पढ़ाई करता था। लेकिन, परीक्षा के छह महीने पहले से वह बारह घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करता था। वह दो भाई-बहन है। बहन अंजलि कुमारी स्नातक पास कर जेनरल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती है। अंकित ने दसवीं की पढ़ाई सांखमोहन स्थित इंद्...