धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी में 2026 बैच के छात्र-छात्राओं के कैंपस सेलेक्शन का सिलसिला जारी है। कई कंपनियों ने छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट कर जॉब ऑफर किया है। आदित्य बिरला ग्रुप ने आठ छात्रों का चयन किया है। इनमें मैकेनिकल, माइनिंग, इनवॉयरमेंटल व एजीएल ब्रांच के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। मल्टीप्लायड एआई कंपनी ने पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के एक छात्र व एलटीआई माइंडट्री ने आठ छात्रों को नौकरी ऑफर किया है। चयनित छात्रों में बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व एमटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (मैनेजमेंट ट्रेनी) में चार छात्र-छात्राओं का चयन किया है। कई कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है तो कई कंपनियों की ओर से विभिन्न प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द रिज...