रामपुर, अप्रैल 2 -- आईआईए एवं मेंथा एसोसिएशन के बीच व्हाइट हाल स्कूल के मैदान पर क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। उद्घाटन मैच में आईआईए किंग्स ने मेंथा रायल्स को 20 रन से हराया। इस मौके पर शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि खेलों से प्रतियोगी भावना, टीम वर्क, अनुशासन, सद्द्भावना, शारीरिक फुर्ती एवं उत्तम स्वास्थ की प्राप्ति होती है। मैच का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि नगर के डा. सौरभ गुप्ता ने किया था। मंगलवार को आयोजित मैच में आईआईए किंग्स ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। जिसमें अंकित अग्रवाल ने 59 और अमित सहगल ने 49 रन का योगदान दिया था। मेंथा रायल्स से गेंदबाजी करते हुए विकल्प ने दो विकेट झटके। जवाब में खेलने के उतरी मेंथा रायल्य की टीम सात विकेट पर 179 रन ही बना सकी। इसमें विकल्प गुप्ता ने 52 रन का योगदान दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.