लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (आईआईएसआर) में किसान उत्तम व स्वादिष्ट गुड़ बनाने की गुर सीख रहे हैं। गुड़ उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन तकनीकी पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा व मध्यप्रदेश के किसान हिस्सा ले रहे हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि बुधवार को किसानों को डॉ. आरडी सिंह व राजीव रंजन राय ने गुड़, गुड़ पाउडर, लिक्विड गुड़, राब बनाना, उसके भंडारण और लम्बे समय तक सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही गुड़ में पाये जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में गन्ना उत्पादन में मानव श्रम शक्ति को कम करने के लिए संस्थान द्वारा बनाए गए उपकरणों के बारे में भी किसानों को बताया गया। कार्यशाला का आयोजन उद्यमिता व कौशल विकास कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.