नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) की स्थापना के प्रावधान वाले विधेयक को बुधवार को मंजूरी दे दी गई। गुवाहाटी में आईआईएम का रास्ता खोलने वाला यह विधेयक लोकसभा में पहले ही मंजूर हो चुका है। संसद की मंजूरी मिलने के बाद अब गुवाहाटी में प्रबंध संस्थान बनाया जाएगा। शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए 550 करोड़ रुपये के आर्थिक अनुदान की व्यवस्था की है तथा संस्थान में मौजूदा शैक्षणिक सत्र से ही दाखिला शुरू हो जाएगा। उच्च सदन में विधेयक पर चर्चा एवं पारित किए जाने के दौरान कई विपक्षी दलों के सदस्य अनुपस्थित थे। इस बीच विपक्ष का वॉकआउट : विपक्षी सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं दिए जाने के विरोध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.