काशीपुर, मार्च 11 -- काशीपुर संवाददाता। आईआईएम बिजली घर के पास झाड़ियों में अचानक आग लग लई। सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। सोमवार की रात अग्निशमन विभाग को सूचना मिली कि आईआईएम के बिजली घर के पास खड़ी झाड़ियों में आग लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने देखा की आग बिजली घर की ओर बढ़ रही है। इस पर तत्काल फायर यूनिट टीम ने आग को दोनों ओर से घेरते हुए बिजली घर तक पहुंचने से पहले ही उस पर काबू पाया। फायर यूनिट टीम में चालक सुमित पवार, दीपक राठौर, फायरमैन सोमवीर पवार, अर्जुन सिंह, भुवन कुमार, आकाश गैरोला, पंकज कुमार व महिला फायरमैन नीतू नाथ शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.