जमशेदपुर, जनवरी 16 -- शिक्षा को समाज से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट (आईआईएम रायपुर) और टाटा स्टील फाउंडेशन ने सामाजिक प्रभाव, सार्वजनिक नीति, सतत विकास और समावेशी विकास के क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य शिक्षा, शोध और व्यवहारिक अनुभव को सशक्त बनाना है, ताकि छात्रों, पेशेवरों और विकास क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अनुभवात्मक शिक्षण (एक्सप्रेंसियल लर्निंग), ज्ञान सृजन और क्षमता निर्माण के बेहतर अवसर मिल सके। समझौता हस्ताक्षर समारोह के दौरान आईआईएम रायपुर और टाटा स्टील फाउंडेशन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें निदेशक प्रभारी, आईआईएम रायपुर डॉ. संजीव पराशर, डीन (शैक्षणिक) डॉ. सरोज पानी, एरिया चेयर-स्ट्रेटेजी, डॉ. नवनीथ भटनागर...