रांची, नवम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में आयोजित 10वें पैन-आईआईएम वर्ल्ड मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस 2025 का दूसरा दिन शुक्रवार नेतृत्व, अकादमिक उत्कृष्टता, सार्वजनिक उपक्रमों की भूमिका, वैश्विक प्रबंधन मानकों और एमएसएमई नवाचार जैसे विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चाओं से भरपूर रहा। देश-विदेश के शिक्षाविदों, उद्योग विशेषज्ञों और सार्वजनिक क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने सम्मेलन को प्रभावशाली बना दिया। शुरुआत प्रारंभिक करियर संकाय वार्तालाप, विषय पर पैनल चर्चा से हुई, जिसमें आईआईएम अमृतसर के निदेशक प्रो समीर के श्रीवास्तव और आईआईएम रांची के निदेशक प्रो दीपक कुमार श्रीवास्तव ने भाग लिया। प्रो अमित सचन संचालित इस सत्र में युवा शिक्षाविदों के लिए संतुलित और सार्थक करियर निर्माण पर विचार साझा किए ग...