गया, सितम्बर 19 -- बोधगया स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में शुक्रवार को एकीकृत राष्ट्रीय सुरक्षा मंच की ओर से 'बोधगया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हुए। आयोजन समाप्त होने के बाद केरल के राज्यपाल अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए। जबकि बिहार के राज्यपाल देर शाम कार्यक्रम में शिरकत करने के उपरांत बोधगया निरीक्षण भवन पहुंचे और रात्रि विश्राम किया। दोनों राज्यपालों के आगमन को लेकर बोधगया में विशेष सतर्कता बरती गयी है। खासकर महाबोधि मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। शनिवार को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए गयाजी आ रही हैं। जानकारी मुताबिक गया हवाई अड्डा पर बिहार के राज्यपाल आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.