गया, फरवरी 21 -- भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया (आईआईएम) की स्थापना का 10 वर्ष पूरा हो चुका है। जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी 'बोधीपेक्स-2026' के अवसर पर भारतीय डाक विभाग ने शनिवार को आईआईएम पर विशेष स्मारक डाक आवरण जारी किया। यह स्मारक आवरण संस्थान की शैक्षणिक उपलब्धियों, बिहार में प्रबंधन शिक्षा के विस्तार और राष्ट्रीय स्तर पर उसकी बढ़ती पहचान का प्रतीक बना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि करीब एक दशक पहले लगभग 30 विद्यार्थियों के पहले बैच के साथ शुरू हुआ आईआईएम बोधगया आज 1600 से अधिक विद्यार्थियों वाले सशक्त ऑन-कैंपस शैक्षणिक समुदाय में विकसित हो चुका है। देश के 280 से अधिक शहरों से छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन के लिए आते हैं, जो इसकी व्यापक स्वीकार्यता और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है। संस्थान ने बिहार में गुणवत्तापू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.