मेरठ, मार्च 5 -- मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में इफ्को टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अंतर्गत मृदा एवं पर्यावरण स्वास्थ्य संरक्षण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। उद्घाटन इफ्को के मुख्य तकनीकी सलाहकार कृषि डा. तरुणेंदु सिंह ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल किसानों और छात्रों को ड्रोन के फायदे और उपयोग के बारे में जानकारी दी। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने किसान प्रशिक्षण को किसानों एवं जनता के हित में बताया। प्रशिक्षण के प्रथम व द्वितीय सत्र में डॉ. कामरान आजम ने गन्ने में लगने वाले रोग व कीट तथा उनके नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। डॉ. विभा यादव ने पॉपुलर की खेती द्वारा पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। प्रशिक्षणार्थ अशोक पंवार ने पर्यावरण सुधार के लिए जागरूक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.