मेरठ, दिसम्बर 9 -- आईआईए भवन मोहकमपुर में मंगलवार को उद्यमियों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों की गोष्ठी हुई। नए लेबर लॉ के नियमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने कहा कि श्रम विभाग उद्यमियों के साथ है। संचालन आईआईए सचिव गौरव जैन ने एवं अध्यक्षता अंकित सिंघल चेयरमैन ने की। अंकित सिंघल ने समस्याओं एवं नियमों को लेकर उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सचिव गौरव जैन ने श्रमिक के अपॉईटमेंट लेटर, बेसिक वेतन, ग्रोस वेतन, ईपीएफ के नियमों आदि विषयों को रखा। उपश्रमायुक्त ने उद्यमियों के सवालों के जवाब दिये। इस दौरान उद्यमी मनु रस्तोगी, अजय गुप्ता, एएन मल्होत्रा, पंकज गुप्ता, संजीव मित्तल, सुमनेश अग्रवाल, ईशान गुप्ता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...