नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी दिल्ली) ने बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इकोनॉमिक्स नाम से नया कोर्स शुरू किया है। यह पाठ्यक्रम डिजिटल तकनीक, व्यापार और आर्थिक प्रणाली के बढ़ते तालमेल को समझने वाले विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर रंजन बोस ने कहा कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल अर्थव्यवस्था में आवश्यक गणना और विश्लेषण क्षमताओं को समझने और उसके बारे में जानने में मदद करेगा। इससे वे फिनटेक, ई-कॉमर्स और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकेंगे। पाठ्यक्रम के पहले दो वर्षों में कंप्यूटर साइंस, गणित और अर्थशास्त्र की बुनियादी शिक्षा दी जाएगी। अंतिम दो वर्षों में मशीन लर्निंग, व्यवहारिक अर्थशास्त्र और वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.