गंगापार, जनवरी 10 -- करछना थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस के दौरान कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से दो शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, जबकि एक शिकायत पुलिस से जुड़ी हुई पाई गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस से संबंधित शिकायत में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजस्व मामलों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...