नई दिल्ली, मई 10 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने डीयू प्रशासन से परीक्षा स्थगति करने की मांग की है। संगठन की ओर से इस मुद्दे पर छात्रों को एकजुट करने के लिए सामूहिक ई-मेल अभियान भी चलाया जा रहा है। आइसा ने शनिवार शाम 5 बजे से प्रारंभ इस अभियान के तहत डीयू कुलपति और डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर को सामूहिक ई-मेल भेजा। छात्रों की मांग है कि जिन छात्रों की परीक्षाएं अभी शुरू होने जा रही हैं, उन्हें मौजूदा संकट की गंभीरता को देखते हुए टाल दिया जाए। आइसा का कहना है कि जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले छात्र दिल्ली वापस नहीं आ पा रहे हैं क्योंकि कई उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, हाइवे बंद हैं और यात्रा असुरक्षित है। वहीं, दिल्ली में पढ़ने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.