बिजनौर, जून 6 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने नहटौर क्षेत्र में अस्वच्छ स्थिति देखते हुए एक आइसक्रीम फैक्ट्री अग्रिम आदेशों तक बंद करा दी। आइसक्रीम समेत विभिन्न स्थानों से 12 नमूने संग्रहित कर जांच को भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जारी अभियान के तहत टीम ने नहटौर-हल्दौर रोड पर बेगापुर गढ़ी स्थित मोहम्मद यामीन की आइसक्रीम फैक्ट्री का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत तीन नमूने भी यहां से लिए। फैक्ट्री में गंदगी व्याप्त होने व प्रयुक्त पानी की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट न होने पर फैक्ट्री के संचालन पर सभी कमियों के सुधारने तक तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। धामपुर नगर में स्थिति ब्लू फ्रेश व बिंदास आइसक्रीम फैक्ट्री से 6 नमूने व क्वालिटी स्वीट्स हाउस से एक नमूना ...