धनबाद, फरवरी 17 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। आइडीआइ बैंक प्रबंधन ने सोमवार को बाघमारा कुवंरडीह अपग्रेड मिडिल स्कूल को सीड फंड के तहत अलमारी, कुर्सी-टेबिल, पंखा, बेंच-डेस्क आदि फर्नीचर दिए। मुखिया कल्पना गोराईं ने बैंक प्रबंधन की सराहना की। मौके पर ब्रांच मैनेजर संदीप दत्ता, शाखा प्रमुख अखिलेश सिंह, एचएम नीता गोराइं, सहायक शिक्षक बलराम महतो, संजीत गोराईं, पंसस संतोष कुमार महतो, शशिकला महतो, वकील बेदिया, बमकुमार महतो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...