रांची, दिसम्बर 13 -- रांची। आइडियल इंटरनेशनल स्कूल, दलादली में सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक 'द कलर ऑफ झारखंड' कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पंचायती राज विभाग की निदेशक राजेश्वरी बी. ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूलों की भूमिका केवल किताबी शिक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान, जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनाना भी शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। आइडियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डॉ. मजीद आलम, स्कूल के निदेशक डॉ. तनवीर आलम, डॉ. सम्बुल आलम, विद्यालय की प्राचार्या मंजू बग्गा अरोड़ा, प्रणय कुमार सहित शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.