कानपुर, फरवरी 20 -- महाराजपुर स्थित 32 वीं वाहिनी आइटीबीपी में शुक्रवार को थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें अधिकारियों व जवानों ने शिविर में बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आइटीबीपी 32वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव प्रसाद ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। कमांडेंट गौरव प्रसाद ने कहा कि इस दिन को हम मानवता सेवा दिवस के तौर पर मना रहे हैं। वर्ष 2021 से हमारे 161 वें रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह , मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जीएसवीएम कालेज ब्लड बैंक की टीम भी मौजूद रही। वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट बिस्वजीत मंडल, नाजुद्दीन , मेडिकल अधिकारी डा मोहित गुप्ता, बी भट्टाचार्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...