अररिया, जनवरी 13 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि आइटीआई के स्थापना दिवस पर क्रीड़ा उत्सव के तहत खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मेयर उषा देवी अग्रवाल, इंजीनियरिंग कालेज की प्राचार्या रंजना कुमारी ने किया। इस अवसर पर आइटीआई के प्राचार्य सह उप निदेशक राकेश कुमार, उप प्राचार्य पूजा कुमारी, मुख्य अनुदेशक श्रवण कुमार पोद्दार, मुकेश कुमार, अनुदेशक हरीश, सलेदिन मोजिबी आदि मौजूद थे। मेयर ने कहा कि खेल-कूद शारीरिक व मानसिक विकास के रूप जरूरी है। इंजीनियरिंग कालेज की प्राचार्या ने कहा कि तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ युवाओं को अनुशासित व मानसिक रूप से सशक्त होने की भी जरूरत है। खेल प्रतियोगिता इसमें सहायक साबित होता है। आइटीआई कालेज के प्राचार्य ने कहा कि 1959 में संस्थान की स्थापना की गई थी। 28 जनवरी को स्थापना दिवस मनाया जाता है। स्थापना दिवस क...