किशनगंज, फरवरी 2 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सोमवार को पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद, किशनगंज एसपी संतोष कुमार एवं अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने ठाकुरगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस प्रशासन में हड़कंप की स्थिति देखी गई। इस मौके पर एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत तथा ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी मौजूद रहे। आईजी विवेकानंद ने थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, हाजत, मालखाना, रजिस्टर संधारण सहित विभिन्न विभागों का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। सूत्रों के अनुसार, आईजी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार को और अधिक संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन पर भी विशेष जोर दिया। साथ ही च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.