गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, शाखा गढ़वा द्वारा सगुण बैंक्वेट हॉल में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुमार निशांत सिंह ने किया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संतोष कुमार कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. एनके रजक और सचिव डॉ. पंकज प्रभात ने अपने दो वर्षों के सफल कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उसके बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। अध्यक्ष पद पर डॉ. अरशद अंसारी, सचिव पद पर डॉ. नीतू सिंह और कोषाध्यक्ष पद पर पी. कश्मूर ने कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि डॉ. गणेश ने सभी नव-न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.