साहिबगंज, फरवरी 24 -- बोरियो, प्रतिनिधिI सीएचसी के सभागार में मंगलवार को कालाजार एवं मलेरिया प्रभावित गांवों में आईआरएस छिड़काव को लेकर साहिया को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण एमटीएस मनोहर पंडित एवं बीटीटी विकास कुमार पंडित ने दियाI प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी 26 फरवरी से प्रखंड के 12 कालाजार एवं 44 मलेरिया प्रभावित यानि कुल 56 गांवों में शुरू होने वाले आईआरएस छिड़काव की जानकारी दी गयी। साहिया को छिड़काव के दो दिन पूर्व साहिया घर-घर जाकर ग्रामीणों को छिड़काव को लेकर जागरूक करेगी। छिड़काव नहीं कराने वाले को समझा- बुझाकर घर के हर कमरें,गौशाला, बरामदे में छिड़काव के लिए राजी करेगी। 26 फरवरी को बोरियो संथाली गांव से आईआरएस छिड़काव प्रारंभ होगा। मौके पर डॉ. रोहित गोंड, एमटीएस मनोहर पंडित, पिरामल फाउंडेशन के श्रीकांत पंडित आदि थे।

हिंदी हिन...