भागलपुर, फरवरी 19 -- आंशिक बदरी के बीच दिन के तेवर हुए नरम भागलपुर, वरीय संवाददाता करीब एक सप्ताह से तल्ख हो चुके दिन के तेवर आंशिक बदरी के कारण गुरुवार को नरम हो गये। सुबह से आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जिससे दिन में कभी धूप तो कभी छांव वाली स्थिति रही। वहीं बीते 24 घंटे में रात का पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस चढ़ा, बावजूद रात के ठंड में कोई खास कमी नहीं आई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया शुक्रवार तक आंशिक बदरी रहेगा। दिन में धूप-छांव तो रात में हल्की ठंड रहेगी। दिन का पारा नीचे आएगा तो वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...