प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 9 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिटी के बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का दल समर कैंप के तहत बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र सुखपाल नगर पहुंचा। पुष्पांजलि ग्रामोद्योग सेवा समिति में छात्र-छात्राओं को आंवला और उसके उत्पाद के गुणों के बारे में जानकारी दी गई। सचिव चंद्र प्रकाश शुक्ल व प्रोडक्शन हेड संजय यादव ने आंवला पेड़ से तोड़ने के बाद उसके रखरखाव की जानकारी दी। मुरब्बा, कैंडी, जूस, बर्फी, लडडू, गुड़ का मुरब्बा सहित आंवला उत्पाद से जुड़ी विभिन्न मशीनों को चलाकर और उत्पाद को बनते दिखाया। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने जिले में आंवला के ऊपज के बारे में जानकारी दी। कहा कि यह फल अमृत फल है, हम सभी को इसका सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। प्राचार्य प्रो. अमित कुमार श्रीवास्तव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.