शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आंवला के सांसद नीरज मौर्या ने शाहजहांपुर के जलालाबाद में बाईपास निर्माण की मांग को लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपा। पत्र में आंवला सांसद ने कहा कि जलालाबाद कई अन्य शहरों से जुड़ता है. यहां पर भारी वाहनों का आवागमन अत्याधिक रहता है. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 सी जलालाबाद कस्बे के बीच से गुजरता है. इसके कारण स्थानीय निवासियों को ट्रैफिक जाम और सुरक्षा सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. साथ ही जलालाबाद नगर में व्यवसायिक गतिविधियों और शैक्षिक संस्थाएं भी स्थित हैं, जिससे यहाँ पर आवागमन और भी बढ़ जाता है. जनहित को देखते हुए जलालाबाद में एक बाईपास मार्ग का निर्माण की मांग उन्होंने केंद्रीय मंत्री की, जिससे स्थानीय निवासियों और ट्रांसपोर्टरों को राहत मिल सके।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.