बरेली, मई 15 -- आंवला। गंज स्थित गायत्री शक्तिपीठ धाम द्वारा शान्ति कुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गृहे-गृहे यज्ञ अभियान शुरू किया गया है। डॉ. विनीत विद्यार्थी दर्शन शास्त्री ने गायत्री शक्तिपीठ गंज पक्का कटरा क्षेत्रों में यज्ञ किया, जिसमें रामजी मल, मुन्ना लाल श्रीवास्तव, चिरौलाल आदि ने भाग लिया। इसमें दर्शन शास्त्री ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति, सभ्यता और सिद्धांत है, जिसके द्वारा अनिष्ट का निवारण होता है और अभिष्ट की सिद्धि प्राप्त होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...