बरेली, दिसम्बर 10 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार रात बेकाबू कार चालक ने आंवला के पास रेल क्रॉसिंग-6डी को बूम टक्कर मारकर तोड़ दिया। जब रेलकर्मियों ने पकड़ा तो आरोपी विवाद करने लगा। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने आरोपी चालक को पकड़कर कार को कब्जे में ले लिया। बुधवार को रेल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विनीता कुमारी ने बताया कि आंवला के क्रॉसिंग 6-डी पर मंगलवार रात 12 बजे घटना हुई। गेटमैन मालगाड़ी निकालने को क्रॉसिंग बंद कर रहा था, तभी कार चालक तेज रफ्तार से आया और हार्न बजाने लगा। क्रॉसिंग न खोलने पर बूम में टक्कर मार दी। मौके पर रेल कर्मियों ने कार चालक को पकड़ लिया और कार को कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ रेल एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि बूम टूटने के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। ...