बरेली, दिसम्बर 7 -- बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की पासपोर्ट मोबाइल वैन नौ, 10 और 11 दिसंबर को इफ्को टाउनशिप, पॉल पॉथेन नगर, आंवला में पहुंचेगी। तीन दिनों तक यह मोबाइल वैन पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराएगी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए 40 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट पासपोर्ट सेवा की आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। आंवला और आसपास के क्षेत्रों के नागरिक, जो पासपोर्ट बनवाने या नवीनीकरण करवाने के इच्छुक हैं, वे समय रहते ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...