बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्य मार्गों के चौड़ीकरण के चालू कार्यों के सापेक्ष शासन ने भी धन आवंटन कर दिया है। बरेली में आंवला अलीगंज गैनी में मार्ग के किलोमीटर एक से 14 किलोमीटर तक के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। आंवला-बदायूं से लाही फरीदपुर मार्ग के लिए भी अवशेष चार करोड़ 20 लाख रुपये जारी किए गए हैं। राज्य सड़क निधि से बरेली में मिर्जापुर से नरखेड़ा मंडवा वंशीपुर होते हुए आनंदपुर मार्ग में चौड़ीकरण के लिए 26 करोड़ 39 लाख 24 हजार की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। 12.570 किमी लंबी इस सड़क के लिए राज्य सड़क निधि से दो करोड़ 58 लाख 30 हजार रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.