प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि प्रतापगढ़ जिला आंवला उत्पादन का सबसे बड़ा क्षेत्र है। किंतु यहां पर आंवला उत्पादक किसानों को कोई सुविधाएं नहीं है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के तहत सरकार की कोई भी योजनाएं नहीं चल पा रही हैं, जिले में आम और आंवला का प्रमुख उत्पादन होता है। इस पर सरकार ने कोई उद्योग लगाने का काम नहीं किया है। जिससे आंवला उत्पादक किसानों को नई तकनीकी की जानकारी दिया जाए। जिससे उत्पादन बढ़ाया जाए और उसकी सही कीमत मिल सके। यहां के किस आंवला कैंडी मुरब्बा बनाकर किसी तरह आंवले की खपत कर रहे हैं। यह जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार पांडेय ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...