रांची, अप्रैल 8 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। आंबेडकर विचार मंच के सदस्यों ने मंच के संरक्षक राजन सिंह राजा के नेतृत्व में रांची में मंगलवार को सीसीएल सीएमडी एन.के.सिंह से मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान सीएमडी से आंबेडकर चौक खलारी में 14 अप्रैल को आयोजित आंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मंच के लोगों को कार्यक्रम की सफलता हेतू शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि दलितों और वंचितों के सामाजिक,आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए होने वाले हर कार्य में सीसीएल यथासंभव सहयोग करेगी। इस अवसर पर मंच के संरक्षक राजन सिंह राजा के अलावा मंच के अध्यक्ष अशोक राम,सतेन्द्र खरवार, सैयद गोल्डी आदि उपस्थित थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.