बस्ती, अप्रैल 18 -- कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के भरू गांव में आंबेडकर मूर्ति स्थापित करने की शिकायत पर डायल 112 के अलावा कप्तानगंज पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मूर्ति स्थापित करने से रोक दिया। घटना दोपहर बाद की बताई जा रही है। भरू गांव में दलित समुदाय के लोग आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी में थे। जिस जमीन पर मूर्ति स्थापित होनी थी वह कई लोगों की पुश्तैनी जमीन है। इस वजह से कुछ लोगों ने विरोध जमाया और इसकी सूचना डायल 112 को दे दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा और तहसील प्रशासन के नायब तहसीलदार कप्तानगंज रवि कुमार भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस और तहसील प्रशासन ने मूर्ति को स्थापित करने पर रोक लगा दिया। उन्होंने कहा कि बिना परमिशन निजी जमीन पर भी मूर्ति स्थापित नहीं होगी। इस बाबत प्रभारी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.