लखनऊ, फरवरी 20 -- मलिहाबाद के भदवाना गांव मे लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने कई जगह रंग लगा दिया। उनके कोट की बटन से भी छेड़छाड़ हुई। गुरुवार को यह देखकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पंचायत सदस्य अनिकेत गौतम ने बताया कि भदवाना गांव की सुरक्षित जमीन पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा है। सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा देखी। अराजकतत्वों ने प्रतिमा से में कई जगह रंग लगा दिया। चबूतरा छतिगृस्त किए जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। इसकी सूचना पाकर भीम आर्मी के तमाम कार्यकर्ता भी भदवाना पहुंच गए। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेन्द्र सिंह भाटी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.