संतकबीरनगर, फरवरी 5 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। दुधारा क्षेत्र के सालेहपुर में मंगलवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा पर पथराव किया। जब तक गांव के लोग जुटे,तब तक अराजक तत्व मौके से भाग गए। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दुधारा क्षेत्र के सालेहपुर के रहने वाले नागेंद्र कुमार पुत्र रामरूप का आरोप है कि उसके गांव में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति बनी हुई है। मूर्ति के बगल में रविदास जी की झांकी पर कपड़े से ढ़क कर रखे है। आरोप है कि 03 फरवरी को रात साढ़े दस बजे ग्राम छपिया-छितौना निवासी अकमल उर्फ मल्हू आदि आठ-नौ लोग उसके गांव पर आए। आरोप है कि उक्त लोग ईट -पत्थर का टुकड़ा आंबेडकर की मूर्ति पर फेंक कर क्षतिग्रस्त करना चाहे। वह और मोहलले के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.