गाजीपुर, अप्रैल 17 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र रेड़मार ग्राम सभा के पारो गांव में गुरुवार को अंबेडकर पार्क में नव स्थापित आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लौवाडीह रविशंकर राय संजू ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने इस देश को चलाने के लिए सभी देशों के संविधानों की अच्छाईयों को लेकर सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। जिससे भारत एक बड़ा लोकतांत्रिक प्रभुता सम्पन्न देश बना। बाबा साहब के आदर्शों पर चलने से लोगों का उत्तरोत्तर विकास होगा। उनका मानना था कि शिक्षा से ही गरीब समाज का उत्थान हो सकता है। चाहे वह किसी धर्म जाति संप्रदाय के लोग हैं और शिक्षित समाज से विकसित भारत का निर्माण होगा। चाहे आधा पेट ही क्यो न रहना पड़े लेकिन बच्चों को शिक्षित बनाये। इस अवसर पर रविकांत राम, सुबास राम राम, दीपक राम, रामश्रयब्रम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.